देहरादून, मई 30 -- देहरादून। क्लेमेंट टाउन थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद की है। टर्नर रोड निवासी आयुष सैनी की मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पिपलेश्वर मंदिर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने ऋषभ कुमार और लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में मोहब्बेवाला, क्लेमेंट टाउन में रह रहे थे।पूछताछ में दोनों ने नशे की लत पूरी करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...