देहरादून, फरवरी 18 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के सख्त निर्देश पर दून पुलिस ने फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सघन अभियान चलाकर 27 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के स्पष्ट निर्देश दिए थे। 17 फरवरी की रात पुलिस ने नेहरू कॉलोनी, पटेलनगर, ऋषिकेश, रायपुर, डालनवाला, क्लेमेंटटाउन, कैंट और जाखन समेत विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी। इस दौरान विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे 27 वारंटियों को दबोचा गया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.