लखीमपुरखीरी, अप्रैल 25 -- कस्बा के दून पब्लिक स्कूल में सफलता के उच्चतम शिखर को छूने वाले छात्र-छात्राएं की प्रतिभाओं और गौरवान्वित अभिभावकों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रबंधक डॉ. मेजर सिंह रहे और संचालन व्यवस्थापक विमल अवस्थी ने किया है। आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया है। विद्यालय की अंजनैया मिश्रा, अंजली गुप्ता की टीम ने स्वर और संगीत के साथ वाणी वंदना प्रस्तुत की है। सफलता के उच्चतम शिखर को छूने वाले विद्यार्थी अथर्व रस्तोगी, नीतीश तिवारी, शैलजा त्रिवेदी, अभिषेक कुमार, अब्दुल बाकी, राज वर्मा, इकनूर कौर, इकरा , माहिया, जशनदीप सिंह, अंकुश कुमार, अभिजोत सिंह, आदर्श पाल, लव सिंह, रोहित पाल, अभिज्ञान, अल्शिफा खान, सिमरन दीप कौर, अरशद खान, गुरलीन कौर, सेजल...