देहरादून, मार्च 6 -- दून न्यूज पेपर संगठन ने नेहरू कॉलोनी सेंटर पर होली का पर्व धूमधाम से मनाया। होली के अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सभी समाचार पत्र विक्रेताओं ने मिलकर होली मनाई और एक दूसरों पर रंग लगाए। इस उपलक्ष्य पर सेंटर के वरिष्ठ समाचार पत्र विक्रेता अजय शर्मा, राजेश पाल, राजकुमार, दुर्गेश गैरोला, सुशील बगासी, अतुल शर्मा, बीआर भट्ट, जितेंद्र तेलवाल एवं सेंटर के सभी समाचार पत्र विक्रेता शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...