देहरादून, मई 21 -- देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार से आठ जून तक डाटकाली से सहारनपुर की तरफ करीब सवा किलोमीटर हिस्से में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। इस दौरान देहरादून से सहारनपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को पुरानी रोड से भेजा जाएगा, जबकि सहारनपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को एक्सप्रेस-वे की दूसरी लेन पर डायवर्ट किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) मानसून की बारिश शुरू होने से पहले इस हिस्से में पहाड़ी ढलानों को सुरक्षित करने (स्लोप स्टेबलाइजेशन) का कार्य करवा रहा है, ताकि बरसात में पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा न रहे। एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक सौरभ सिंह ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर की तरफ से देहरादून आने वाले वाहनों को एक्सप्रेस-वे की बाईं लेन से दाईं लेन पर शिफ्ट किया जाएगा। करीब सवा किलोमीटर चलने के बाद डाटकाली स...