दून के समृद्ध ने गोल्फ में जीता रजत पदक
देहरादून, जुलाई 6 -- देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता दून के समृद्ध चंद ठाकुर ने इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) की नॉर्थ जोन सब जूनियर फीडर गोल्फ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। वे सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के छात्र हैं।यह प्रतियोगिता 3 से 5 जुलाई तक अंबाला में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग की बॉयज़-ए श्रेणी में 20 खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई। समृद्ध ने पूरे टूर्नामेंट में सटीक शॉट्स और बेहतरीन संयम का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। प्रतियोगिता से लौटने पर बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने समृद्ध को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समृद्ध की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है और उन्हें विश्वास है कि वह भविष्य मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.