देहरादून, जुलाई 8 -- देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता दून के शटलर आदित्य नेगी ने बेंगलुरु में आयोजित योनेक्स सनराइज नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट-2026 के अंडर-15 बालक युगल वर्ग में रजत पदक जीता। जिसके बाद उनका चयन चीन के चेंगदू में आयोजित होने वाली एशियाई अंडर-15 बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। आदित्य सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के छात्र हैं।बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने आदित्य को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वह एशियाई चैंपियनशिप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा। एसबीपीएस बैडमिंटन अकादमी के कोच ओम सिमल्टी ने बताया कि आदित्य ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया और फाइनल में भी कड़ा मुकाबला किया। अब वह एशियाई चैंपियनशिप की तैयारियों में जुट गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने आदित्य को शुभकामनाएं द...