देहरादून, मार्च 16 -- देहरादून। एसबीआई द्वारा दिल्ली में हुई दस किलोमीटर की हाफ मैराथन में नथुवावाला के धावक मुकेश राणा ने साठ प्लस आयु वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त कर राज्य का मान बढ़ाया है। इस मैराथन में करीब 7,000 धावकों ने भाग लिया। मुकेश राणा ने यह दूरी 43 मिनट 10 सेकंड में पूरी की। मुकेश राणा उत्तराखंड परिवहन निगम से सेवानिवृत्त हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...