देहरादून, मई 27 -- काशीपुर में आयोजित तीसरी लेजर रन एवं चौथी बाइथल-ट्राइथल स्टेट चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दून के खिलाड़ियों ने नौ पदक जीते। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अवनी राणा, आरना चौहान और रितेश अग्रवाल का चयन नेशनल बाइथल-ट्राइथल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। ये तीनों सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी हैं। बुधवार को बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने पदक विजेता व चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया। तीसरी लेजर रन एवं चौथी बाइथल-ट्राइथल स्टेट चैंपियनशिप-2026 का आयोजन काशीपुर में 21 से 23 मई तक हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने किया। इसमें एसबीपीएस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 रजत व 1 कांस्य पदक सहित 9 पदक अपने नाम किए। यह भी पढ़ें- दून के तीन खिलाड़ियों को नेशनल ब...