देहरादून, मार्च 9 -- साइबर ठगों ने एक जिम संचालक को अपने जाल में फंसाकर 37.66 लाख रुपये की बड़ी ठगी को अंजाम दिया है। ठगों ने पहले वाट्सएप पर दोस्ती की और फिर ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की शिकायत पर सोमवार को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सहस्रधारा रोड पर जिम चलाने वाले विकास (निवासी आईटी पार्क) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 दिसंबर 2025 को उनके मोबाइल पर काव्या नाम की एक युवती का वाट्सएप मैसेज आया। कुछ दिन की सामान्य बातचीत के बाद उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश का प्रस्ताव दिया। शुरुआत में विकास ने मना किया। युवती ने मुनाफे के फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर उन्हें झांसे में ले लिया। इसके बाद एक लिंक भेजकर पैन और आधार कार्ड अपलोड करवाकर रजिस्...