देहरादून, मार्च 29 -- देहरादून। जिले के अस्पतालों में डीएम सविन बंसल की पहल पर जिला चिकित्सालय से लेकर सुदूरवर्ती क्षेत्र त्यूणी और चकराता तक के अस्पतालों में मैनपावर की कमी दूर करने के लिए 34 आउटसोर्स कार्मिकों की तैनाती कर दी है। इन कार्मिकों का वेतन जिला योजना के बजट से स्वीकृत किया गया है। डीएम द्वारा अस्पतालों के स्थलीय निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की कमी पाई गई थी, जिसके बाद यह त्वरित निर्णय लिया गया। नई नियुक्तियों में लैब टेक्नीशियन, वार्ड अटेंडेंट, चालक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और पर्यावरण मित्र शामिल हैं। उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में 13, मसूरी में 7, मॉडल टीकाकरण केंद्र में 7 और कोरोनेशन के एसएनसीयू में 2 कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा त्यूणी और चकराता के स्वास्थ्य केंद्रों को भी अतिरिक्त स्टाफ मिला है। जिलाधिकारी ने वित...