बागेश्वर, मई 2 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। दून जाने वाली हेली सेवा की सवारियों को हल्द्वानी पहुंचाने के मामले में तहसील प्रशासन की जांच पूरी हो गई है। जांच रिपोर्ट जल्द ही जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। प्रारंभिक जांच में टिकट में कोई गड़बड़ी नहीं मिली, लेकिन बोर्डिंग पास जारी करने में गंभीर चूक सामने आई है। गौरतलब है कि शुक्रवार को हैरिटेज एविएशन की हेली सेवा से देहरादून जाने वाले यात्रियों को पहले हल्द्वानी भेज दिया गया था। बाद में उन्हें दोबारा गरुड़ के रास्ते देहरादून पहुंचाया गया, जिससे यात्रियों को करीब दो घंटे की अतिरिक्त देरी झेलनी पड़ी। इस मामले की शिकायत यात्रियों ने जिलाधिकारी से की थी। यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट के लिए 10 मई तक शुरू होगी टिकट बुकिंग, इस दिन मिलेगा सफर का मौका जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक अजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.