देहरादून, जनवरी 31 -- सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) की कक्षा 11 की छात्रा मनस्वी पंवार ने पुणे में आयोजित ऑल इंडिया फिन स्विमिंग फेडरेशन कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड मेडल जीते। शनिवार को स्कूल पहुंचने पर उनका सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में देशभर से 1000 से अधिक तैराकों ने भाग लिया। यह चैंपियनशिप श्री शिव छत्रपति स्विमिंग पूल, बालेवाड़ी (पुणे) में 24 से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित हुई। मनस्वी ने जूनियर 16-17 वर्ष आयु वर्ग में 50 मीटर बाय फिन्स, 50 मीटर मोनोफिन, 100 मीटर बाय फिन और 50 मीटर एपनिया स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने बेस्ट टाइमिंग ऑफ इवेंट का रिकॉर्ड भी बनाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मनस्वी का चयन दक्षिण कोरिया में होने वाली वर्ल्ड फिन स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। स्कूल पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.