देहरादून, अक्टूबर 6 -- देहरादून। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की देहरादून जिला अध्यक्ष डॉ रुपाली वशिष्ठ ने मिस एशिया इंटरनेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ उन्होंने न केवल अपने परिवार और देहरादून का, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरे भारत का मान बढ़ाया है। विजेता बनने पर आयोजकों द्वारा उन्हें मंच पर सम्मानित किया गया, जहाँ उन्हें 5,00,000 रुपये का पुरस्कार भी सौंपा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनकी इस सफलता से भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सदस्यों में हर्ष की लहर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकारिणी ने अपने संयुक्त संदेश में कहा कि डॉ रुपाली वशिष्ठ की...