दून और बागेश्वर में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
देहरादून, अगस्त 5 -- देहरादून। प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने देहरादून और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दोनों जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। वहीं टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान है। शेष जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। बुधवार सुबह दून में तेज बारिश हुई, जिसके चलते स्कूलों की भी छुट्टी करनी पड़ी है। यह भी पढ़ें- Uttarakand Weather: मॉनसून फिर ऐक्टिव, देहरादून समेत 9 जिलों में वज्रपात की चेतावनी; स्कूलों में छुट्टी यह भी पढ़ें- 5 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल? भारी बारिश के बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.