देवघर, मार्च 19 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। यह पहल यात्रियों को बेहतर सुविधा और भीड़भाड़ से राहत देने के उद्देश्य से की गई है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 13009/13010 हावड़ा योग नगरी ऋषिकेश हावड़ा दून एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। यह व्यवस्था हावड़ा से 19 मार्च से 05 अप्रैल 2026 तक (28 मार्च को छोड़कर) तथा योग नगरी ऋषिकेश से 21 मार्च से 07 अप्रैल तक (06 अप्रैल को छोड़कर) लागू रहेगी। इस दौरान ट्रेन 21 के बजाय 22 कोचों के साथ चलेगी। इसी तरह 13151/13152 कोलकाता जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस में भी एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। यह कोलकाता से 18 मार्च से 31 मार्च 2026 तक (21 मार्च ...