धनबाद, अगस्त 30 -- आरपीएफ की फ्लाइंग स्क्वायड और टास्क टीम ने ऑपरेशन वाइलेप के तहत 13010 योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस से भारी मात्रा में जीवित कछुए बरामद किए हैं। बरामद किए गए सभी 120 कछुए अत्यंत दुर्लभ इंडियन फ्लैपशेल प्रजाति के हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि सहायक सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में गठित मंडल स्तरीय टास्क टीम शुक्रवार की रात गोमो से धनबाद के बीच ट्रेन में गश्त कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 12.30 बजे ट्रेन के महिला कोच में लावारिस हालत में छह बड़े थैले और बोरे मिले। संदेह होने पर जब सुरक्षाकर्मियों ने आसपास के यात्रियों से पूछताछ की तो किसी ने भी उन बोरों पर अपना मालिकाना हक नहीं जताया। इसके बाद धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ट्रेन के रुकते ही सभी बोरों को नीचे उतारा गया। बोरों को खोलकर चेक किया ...