रामपुर, मई 8 -- रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर गुरूवार देर रात दून एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक किन्नर नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। गंज थाना क्षेत्र के फूलों वाली बगिया निवासी दानिश किन्नर थे। वह गुरूवार देर रात को बरेली में एक डांस पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। वह डांस पार्टी में काम करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। जैसे ही वह बरेली जाने के लिए दून एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने लगे तो अचानक से पैर फिसल गया और नीचे गिर पड़े। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी ईश्वर चंद ने बताया कि दानिश ट्रेन में चढ़ते समय अचानक संतुलन खो बैठे और नीचे गिर गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हिंद...