धनबाद, फरवरी 27 -- धनबाद। धनबाद होकर चलने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस और दून एक्सप्रेस में मार्च मध्य तक एक-एक अतिरिक्त स्लीपर बोगी जोड़ी जाएगी। दून एक्सप्रेस में 26 फरवरी से 14 मार्च तक हावड़ा व 28 फरवरी से 16 मार्च तक ऋषिकेश से तथा जम्मूतवी एक्सप्रेस में एक मार्च से 14 मार्च तक कोलकाता से और दो मार्च से 16 मार्च तक जम्मूतवी से अतिरिक्त बोगी जोड़ी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...