शाहजहांपुर, मई 22 -- शाहजहांपुर। दून इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आईपैड, स्मार्ट वॉच और म्यूजिक स्पीकर्स भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. जसमीत साहनी एवं प्रधानाचार्य शमा ज़ैदी ने छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त होती है। विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में आयुष, तेजस, शिल्प्रिया, सृष्टि मिश्रा, इशिता जैन, श्रुति, ईशान, दीर्घ, आयुषी सहित अन्य छात्र-छात्राएं शाम...