देहरादून, अप्रैल 12 -- देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज में 1657 डॉक्टरों एवं कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। प्रबंधन ने उनके लिए डेढ़ करोड रुपये का आयुष्मान इंसेटिव जारी कर दिया है। सोमवार से संबंधित बैंक की ओर से उनके खातों में रुपये डाले जाने शुरू कर दिए जाएंगे। लंबे समय से कर्मचारी इस इंसेटिव का इंतजार कर रहे थे। प्राचार्य डॉ. गीता जैन एवं एमएस डॉ. आरएस बिष्ट के निर्देश पर आयुष्मान विंग समन्वयक दिनेश रावत एवं प्रहलाद सिंह की ओर से मार्च 2025 से दिसंबर 2025 तक के केसों और डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की डिटेल का ब्योरा तैयार किया। प्राचार्य एवं एमएस समेत इंसेटिव कमेटी ने इसे अनुमति दे दी। एमएस डॉ. बिष्ट के मुताबिक कॉलेज से चैक जारी कर दिए हैं, सोमवार से पैसा खातों में आने लगेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...