देहरादून, मई 2 -- दून अस्पताल में तीन दिन से भर्ती एक महिला के मृत शिशु का अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। महिला का पति सही अवस्था में नहीं है, शुक्रवार को अस्पताल वाले उसे दिनभर ढूंढते रहे। शाम को वह एक जगह लेटा हुआ मिला, लेकिन ठीक स्थिति में नहीं था। बुधवार को महिला की डिलीवरी हुई थी और शिशु की मौत हो गई थी। पिता नशे की हालत में शव को लेकर सो गया था। कर्मचारियों ने उससे शव को लेकर मोर्चरी में रखवाया था। दो दिन से व्यक्ति अच्छी स्थिति में नहीं है, इसलिए उसे शव नहीं दिया जा सका। शुक्रवार को मोर्चरी प्रभारी विजयराज ने काफी प्रयासों के बाद उसे तलाशा, लेकिन बाद में वह ठीक हालत में नहीं था। एमएस डॉ आरएस बिष्ट ने कहा कि महिला की सहमति के बाद अस्पताल कर्मचारियों द्वारा अंतिम संस्कार के प्रयास शनिवार को किए जाएंगे। क्योंकि महिला का पति ठीक अवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.