देहरादून, जुलाई 20 -- Chaos at Doon Hospital: दून अस्पताल की गायनी इमरजेंसी के बाहर एक मरीज के तीमारदारों और सुरक्षा कर्मियों में नोकझोंक के बाद जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि तीमारदारों ने महिला सुरक्षा कर्मियों और वार्ड आया पर लात-घूंसे बरसाए। एक सुरक्षा कर्मी के सिर पर बोतल दे मारी। दूसरे गार्ड के सिर पर उनकी वॉकी-टॉकी छीनकर मारी। पुलिस ने इन आरोपियों को दून अस्पताल के पास पकड़ लिया और चौकी में बैठा दिया गया। जानकारी के मुताबिक, रविवार अलसुबह करीब तीन बजे 16 वर्षीय किशोरी को परिजन पेट दर्द के चलते दून अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उनको गायनी की इमरजेंसी में भेजा गया। परिजनों ने पहले यूपीटी जांच पर ऐतराज जताया। डॉक्टरों ने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत यह जांच कराई गई है। परिजनों का आरोप है कि खून के आठ वायल सैंपल ले लिए गए, नीचे काउंटर पर कर्मचारिय...