देहरादून, अगस्त 12 -- दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों के ड्यूटी के दौरान जींस-टीशर्ट पहनने को लेकर सवाल उठे हैं। कैंसर रोग विभाग के एचओडी ने सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए कार्यालय आदेश जारी कर ड्रेस कोड का पालन करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि कुछ डॉक्टर और स्टाफ जींस-टीशर्ट पहनकर ड्यूटी पर आ रहे हैं, जो कार्यालय के मानकों के अनुरूप नहीं है। विभाग ने फॉर्मल ड्रेस, एप्रन और आईकार्ड अनिवार्य करने के साथ आदेश का पालन नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। हाजिरी को लेकर भी सख्ती बरती गई है। डीएमएस डॉ. विनम्र मित्तल ने कहा कि प्राचार्य और एमएस स्तर से भी ड्रेस कोड, एप्रन और आईकार्ड को लेकर कई बार आदेश जारी हो चुके हैं। सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान फॉर्मल कपड़े पहनने ...