देहरादून, मई 13 -- देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नर्सेज डे नर्सिंग अधिकारियों ने धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार को अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री सुबोध उनियाल ने मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के लिए जल्द ही नई सेवा नियमावली तैयार किए जाने का ऐलान किया। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ की सुविधा के लिए हॉस्टल का निर्माण का भी आश्वासन दिया। कहा कि नर्सिंग एक पवित्र पेशा है और 'सिस्टर' शब्द की भावना धरातल पर दिखाई देनी चाहिए। यदि नर्सिंग स्टाफ अपने पेशे के विपरीत कार्य करता है, तो पूरा स्वास्थ्य सिस्टम प्रभावित होता है। कोविड काल में डॉक्टरों और नर्सों की भूमिका की सराहना की। कहा कि वर्दी और कार्यस्थल पर सुरक्षा के मानकों पर सख्ती की जा रही है। नर्सिंग अधिकारी हर्ष व्यास और मनीष चौहान ने अपनी मांगें मंत्री के समक्ष रखीं...