देहरादून, दिसम्बर 15 -- दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार रात करीब सवा 12 बजे इलाज कराने आए दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर हमला करने और डॉक्टरों से सुरक्षा कर्मियों, सिपाही से धक्कामुक्की, अभद्रता और घसीटने करने का आरोप है। घटना के विरोध में डॉक्टरों ने इमरजेंसी ने देर रात करीब डेढ़ बजे हड़ताल कर दी। भारी पुलिस फोर्स और इमरजेंसी के नोडल डॉ अमित अरुण मौके पर पहुंचे। दो बजे मरीज लेने शुरू किए। ड्यूटी पर तैनात ईएमओ डॉ समृद्धि ने बताया कि खुडबुड़ा के विशाल 28 साल ने अस्पताल आकर बताया कि वह स्कूटी पर था और कार सवारों ने विवाद में उससे मारपीट की। उसका इलाज किया गया। इसी बीच दूसरे पक्ष के सन्नी कुकरेजा भी आंख पर चोट लगने पर इलाज कराने आए। इसी बीच सन्नी पक्ष के कुछ लोगों ने बाहर से आकर विशाल पक्ष से मारपीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.