देहरादून, मई 26 -- दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में गंभीर हृदय और फेफड़े के रोगियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अस्पताल में अत्याधुनिक जीवन रक्षक ईकमो संजीवन सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही, हृदय रोग विभाग में गंभीर मरीजों की भर्ती के लिए 12 नए बेड भी बढ़ा दिए गए हैं। प्राचार्य डॉ. गीता जैन की पहल पर कॉर्डियोलॉजी विभाग में यह सुविधा शुरू की गई है और एनेस्थीसिया के डॉक्टर भी इसमें सहयोग करेंगे। प्राचार्य के मुताबिक ईकमो (एक्सट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन) एक कृत्रिम हृदय और फेफड़े की मशीन की तरह काम करती है। जब सामान्य इलाज से मरीज का दिल या फेफड़े काम नहीं कर पाते, तब यह मशीन शरीर से रक्त बाहर निकालकर उसमें ऑक्सीजन मिलाती है, कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर करती है और फिर ऑक्सीजन युक्त शुद्ध रक्त वापस शरीर में पंप कर देती है। इससे...