देहरादून, मार्च 18 -- देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज में कंधे एवं घुटने की दूरबीन विधि से हड्डी रोग विभाग के डॉक्टरों द्वारा सर्जरी की जा रही है। विभाग के एचओडी प्रो. डॉ. अनिल जोशी, डॉ. पवनीश लोहान, डॉ. मानवेन्द्र सिंह रावत, डॉ. निशांत बसोया और डॉ. आदित्य कुमार सिंह की टीम ने उत्तरांचल ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के 22वें वार्षिक सम्मेलन में अस्पताल की ओटी से लाइव सर्जरी कर इसका प्रदर्शन किया। एनेस्थीसिया विभाग से डॉ गौरव चोपड़ा, डॉ अतुल कुमार सिंह, डॉ. दीपिका, डॉ. शोभा, डॉ. इशिता और डॉ. कुलदीप का सहयोग रहा। प्राचार्य डॉ. गीता जैन, एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने सराहा और कहा कि विभाग में लगातार बड़ी संख्या में ऑपरेशन हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...