देहरादून, सितम्बर 12 -- देहरादून। राजकीय दून अस्पताल में पिछले पांच दिनों से हड़ताल पर बैठे पीजी डॉक्टरों का आंदोलन शनिवार को और उग्र हो गया। आक्रोशित डॉक्टरों ने अस्पताल की ओपीडी सेवाएं बंद करा दीं और मुख्य गेट पर भी ताला जड़ दिया। हालांकि, थोड़ी देर बाद ओपीडी सेवा तो बहाल करा दी गई, लेकिन पंजीकरण बंद होने के कारण दूर-दराज से आए मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग को लेकर डॉक्टरों में गहरा आक्रोश है। लगातार पांचवें दिन भी समाधान न निकलने से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। यह भी पढ़ें- यूरो-न्यूरो के ऑपरेशन ठप, इमरजेंसी सेवाएं चरमराईं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...