देहरादून, जून 25 -- आम आदमी पार्टी (आप) के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया के नेतृत्व में ऑपरेशन स्वास्थ्य के तहत दून अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां पर अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। डिप्टी एमएस डॉ. विनम्र मित्तल से मुलाकात कर तत्काल सुधार के लिए कहा। प्रतिनिधिमंडल ने वार्ड, ओपीडी, इमरजेंसी और शौचालयों का जायजा लिया। आप नेताओं का आरोप है कि अस्पताल में बेड की कमी के कारण कुछ मरीजों को फर्श पर लेटना पड़ रहा है। वहीं गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर व ट्रॉली की कमी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी ने अस्पताल में पेयजल और सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।उमा यह भी पढ़ें- दून अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर आप का हल्ला बोल गौड़ सिसोदिया ने कहा कि राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल...