दून अस्पताल मरीजों को टरकाने पर डॉक्टर-नर्सिंग इंचार्ज को नोटिस, चार को नई जिम्मेदारी
देहरादून, सितम्बर 27 -- दून अस्पताल में बेपटरी व्यवस्थाओं को सुधारने के चार सहायक एएनएस की तैनाती की गई है। वहीं, गंभीर मरीजों को ओपीडी भेजने वाले डॉक्टरों एवं इमरजेंसी नर्सिंग इंचार्ज को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है। एक एंबुलेंस ओपीडी में ही तैनात रहेगी। दून अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना के रिपोर्ट तलब करने पर प्रबंधन ने कई स्तर पर कार्रवाई की है। प्राचार्य डॉ. गीता जैन एवं एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने शनिवार को इमरजेंसी डीएमएस डॉ. शोभा वी, इमरजेंसी नोडल डॉ. अमित अरुण समेत एएनएस, सफाई, सुरक्षा के जिम्मेदारों से बैठक की। लगातार हो रही लापरवाही को लेकर चर्चा की। इमरजेंसी से मरीज को ओपीडी में भेजने पर संबंधित डॉक्टरों, इमरजेंसी नर्सिंग इंचार्ज, एंबुलेंस इंचार्ज को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है。
इन्हें दी व्यवस्था सुध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.