देहरादून, अगस्त 2 -- प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल शनिवार दोपहर दून अस्पताल पहुंचे। लगातार रुक-रुक कर हो रही खांसी की शिकायत के चलते उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। डॉक्टरों ने उनका सीटी स्कैन कराया, जिसकी रिपोर्ट सामान्य पाई गई। जांच के बाद विशेषज्ञों ने उन्हें कुछ दवाएं लेने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी। प्राचार्य डॉ. गीता जैन, एमएस डॉ. आरएस बिष्ट, चेस्ट फिजिशियन डॉ. अविशम गोयल, सामान्य फिजिशियन डॉ. अरुण पांडेय, जनसंपर्क अधिकारी दिनेश रावत, विनोद नैनवाल और संदीप राणा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उधर, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने मैक्स अस्पताल पहुंचकर दून अस्पताल के एसो. प्रोफेसर डॉ. अंकुर पांडेय का भी हाल जाना। डॉ. पांडेय को ब्रेन स्ट्रोक की वजह से यहां पर आईसीयू में भर्ती किया गया है, उनकी हालत गंभीर बन...