दून अस्पताल के दिनेश सिंह रावत और विनोद नैनवाल को चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ी जिम्मेदारी
देहरादून, सितम्बर 20 -- राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारियों दिनेश सिंह रावत और विनोद नैनवाल को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दून अस्पताल में कार्यरत पीआरओ दिनेश सिंह रावत और विनोद नैनवाल को अब चिकित्सा शिक्षा निदेशालय, उत्तराखंड में भी पीआरओ के रूप में नामित कर सम्बद्ध किया गया है। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना के आदेश के मुताबिक विभागीय हित और प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। दोनों पीआरओ दून अस्पताल में अपने मूल दायित्वों को संभालने के साथ-साथ निदेशालय स्तर पर भी जनसंपर्क एवं प्रशासनिक समन्वय से जुड़े कार्यों को देखेंगे। वह प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग कॉलेजों एवं पैरामेडिकल कॉलेजों से छात्रों, मरीजों की बेहतरी के लिए समन्वय करेंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.