देहरादून, जून 2 -- दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जरी विभाग डॉक्टरों की टीम ने उत्तरकाशी निवासी एक सत्तर वर्षीय बुजुर्ग मरीज के पेट के कैंसर (कार्सिनोमा स्टमक) का अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपिक तकनीक से ऑपरेशन कर जान बचाई। बेहद जटिल ऑपरेशन करीब नौ घंटे चला। एचओडी डॉ. अभय कुमार ने बताया कि मरीज पिछले कुछ महीनों से पेट दर्द, भूख न लगना और तेजी से वजन कम होने जैसी समस्याओं से पीड़ित थे। जांच में उन्हें पेट के निचले हिस्से में कैंसर की पुष्टि हुई थी। डॉ. अभय के नेतृत्व में डॉक्टरों ने स्पाई कंट्रास्ट, ओवरले और इंडोशियनिन ग्रीन डाई जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग कर सटीकता से कैंसरग्रस्त भाग को बाहर निकाला। इसके बाद छोटी आंत को शेष पेट से जोड़कर (गैस्ट्रोजेजुनोस्टॉमी) भोजन का सामान्य मार्ग बहाल किया गया। मरीज को बेहद कम दर्द और न्यूनतम रक्तस्राव हु...