देहरादून, जुलाई 4 -- ​देहरादून। सरकारी दून मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजी विभाग ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विभाग ने पिछले एक सप्ताह के भीतर लगातार तीन जटिल लैप्रोस्कोपिक ऑन्कोलॉजिकल (कैंसर) सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न कर मरीजों को राहत दी है। ​इन जटिल ऑपरेशनों में दो 'लैप्रोस्कोपिक रेडिकल सिस्टेक्टोमी और नेफ्रेक्टोमी' तथा एक 'लैप्रोस्कोपिक रेडिकल प्रोस्टेटेक्टोमी' शामिल हैं। इस विशेषज्ञ टीम का नेतृत्व यूरोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. मनोज बिस्वास ने किया। सर्जरी में उनके साथ डॉ. अमन गुप्ता, डॉ. हर्षित तयाल और एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. कुलदीप ने अहम भूमिका निभाई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सभी मरीज स्थिर हैं और तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।​दूरबीन यह भी पढ़ें- दून अस्पताल में दूरबीन विधि से कैंसर की सर्जरी विधि से...