देहरादून, फरवरी 19 -- देहरादून अर्बन कोऑपरेटिव बैंक (डीयूसीबी) में करोड़ों के कथित घपले के खुलासे को फॉरेंसिक ऑडिट होगा। भारतीय रिजर्व बैंक और अर्बन कोऑपरेटिव बैंक ने बुधवार को यह फैसला लिया। दून अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के लेन-देन पर आरबीआई ने रोक लगा दी है। इससे करीब नौ हजार ग्राहकों के 124 करोड़ रुपये फंसने के दावे किए गए। इसे लेकर खाताधारकों के हंगामा करने के बाद बैंक का फॉरेंसिक ऑडिट कराने का निर्णय लिया गया। यूसीबी के सचिव बलबीर सिंह ने बताया कि यह जांच साधारण ऑडिट से अलग होगी। फॉरेंसिक ऑडिट में आरबीआई से चयनित सीए या अन्य सक्षम अधिकारी जांच करेंगे। ऑडिट करने वाली टीम बैंक के 2014 से 2025 तक के लेनदेन समेत कई बिंदुओं पर जांच करेगी। इसमें घोटाला या हेराफेरी (मनी ट्रेल) की आशंका शामिल है। इसमें जांच की जाएगी कि बैंक में पैसा कहां से आया औ...