प्रयागराज, अप्रैल 14 -- झूंसी। रतौरा में संविधान निर्माता की जयंती पर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव रजनीश भारती के नेतृत्व में बाबा साहेब की प्रतिमा का 21 ली दूध से अभिषेक किया गया। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए रजनीश भारती ने कहा कि बाबा साहेब के कारण ही आज देश को सशक्त संविधान मिला है। उन्होंने जोर दिया कि उनके विचारों को अपनाने के लिए समाज को शिक्षा की ओर बढ़ना होगा। अपने हक और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान अभिषेक भारती, मुकेश वर्मा, सुभाष पासी, आशीष यादव और अमित वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता व न्याय के लिए समर्पण के प्रतीक हैं बाबा साहब यह भी पढ़ें- शिक्षा में बाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.