फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 13 -- फर्रुखाबाद। भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने हथियापुर स्थित दूध संग्रह केंद्र पर सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। दूध खरीद में गड़बड़ी के आरोप लगाये गये। किसानों का आरोप है कि दूध को लीटर में खरीदा जा रहा है जबकि इसेकिलो में खरीदा जाना चाहिए। किसानों से अतिरिक्त दूध लिया जा रहा है। बांट माप विभाग से सत्यापन कराये जाने की भी मांग की गयी। प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, जिलाध्यक्ष अजय कटियार, पृथ्वी शंकर, रजत गंगवार, कृष्ण गोपाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...