बागेश्वर, फरवरी 20 -- बागेश्वर। होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने दूसरे दिन भी नगर क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों और मॉल में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। विशेष रूप से उन डिस्ट्रिब्यूटर और सप्लायर प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जो बाहरी जनपदों से खाद्य सामग्री मंगाकर स्थानीय विक्रेताओं को आपूर्ति करते हैं। अभियान के दौरान दूध और दाल के कुल चार नमूने जांच के लिए भरे गए। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिए कि वे खाद्य सामग्री केवल पक्के बिल एवं परिवहन प्रपत्र के साथ ही मंगाएं। साथ ही एक्सपायर्ड अथवा वापसी योग्य सामग्री का पृथक अभिलेख संधारित करना सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...