मऊ, अप्रैल 18 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में एक दिन पूर्व गुरुवार को दूध विक्रेता का पंखे के हुंक से लटकता शव मिलने के बाद मामले की जांच में पुलिस और फोरेंसिक टीम जुट गई है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों द्वारा सूरजपुर स्थित घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्राधिकारी बताया कि फोरेंसिक टीम को घटना स्थल पर शराब की दो खाली शीशी बरामद हुई थी। फिलहाल मौके पर मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। बताते चलें कि मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर गांव निवासी 18 वर्षीय अवनीश गोंड दूध की बिक्री करता था। यह भी पढ़ें- कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव नित्य की भांति बुधवार की शाम को बाजार से आने के बाद भोजन किया था। भोजन करने के बाद वह अपने क...