मुंगेर, अप्रैल 28 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के कासिम बाजार थाना अंतर्गत तेलिया तालाब के समीप सोमवार को एक अनियंत्रित दूध वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्री को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक पर पीछे बैठी 25 वर्षीय युवती का दाहिना पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया। घायल की पहचान नौवागढ़ी के कांतपुर निवासी जय सिंह की पुत्री ओम भारती के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, जय सिंह अपनी बीमार पुत्री को डॉक्टर से दिखाने के लिए बाइक से मुंगेर शहर आ रहे थे। तभी तेलिया तालाब के पास तेज रफ्तार दूध वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां मौजूद डॉक्टरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.