दूध लेने जा रहे सिपाही की ट्रेन की चपेट में आकर मौत
हाथरस, जून 1 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डीसीआरवी शाखा में तैनात कांस्टेबल की सोमवार को अछनेरा टकनपुर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। सिपाही आफिस से निकलकर पुलिस लाइन के सामने गांव में दूध लेने के लिए जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच उठी। मृतक की पत्नी भी पुलिस लाइन में कांस्टेबिल के पद पर तैनात है। मूलरूप से जनपद गाजियाबाद के कवि नगर निवासी मनु चौधरी वर्ष 2016 बैंच के सिपाही थे। उनकी पत्नी भी पुलिस लाइन में एंटी हयूमन ट्रैकिंग यूनिट में सिपाही के पद पर कार्यरत है। बताया जाता है कि वर्तमान में मनु का परिवार गौतमबुद्धनगर में रहता है। सोमवार की शाम पांच बजे के करीब दूध लेने के लिए पुलिस लाइन के सामने स्थित गांव में जा रहा था। तभी अचानक अछनेरा से टनकपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन आई औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.