बागपत, जून 5 -- बालैनी। बालैनी क्षेत्र के डौलचा गांव में दूध लेने जा रहे युवक को दबंगो ने लाठी-डंडो से हमला कर घायल कर दिया। युवक के पिता की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्र के डौलचा गांव निवासी हैप्पी दो दिन पहले गांव में स्थित दूध की डेयरी पर दूध लेने के लिये जा रहा था। रास्ते में उसे गांव के ही चार दबंगो ने रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौच करने लगे।युवक ने इसका विरोध किया तो दबंगो ने लाठी-डंडो से हमला कर उसे घायल कर दिया पीड़ित ने किसी तरह अपनी जान बचाई और भागकर अपने घर पहुँचा। घायल युवक के पिता गजेंद्र की तहरीर पर अभिजीत,विशाल, प्रशांत और मोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...