दूध लेने जा रहे युवक पर तीन भाइयों ने बोला हमला
बागपत, जून 15 -- दाहा। शाहजहांपुर गांव में दूध लेने गए युवक के साथ तीन सगे भाइयों ने मारपीट की। घायल के भाई ने दोघट थाने पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस से उन्हें गिरफ्तार किए जाने की मांग की। शाहजहांपुर गांव निवासी गालिब पुत्र खालिद ने दोघट थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसका भाई गांव में ही शनिवार की शाम दूध लेने गया था। तभी रस्ते में खड़े तीन सगे भाइयों जुबेर, शाहजान और जीशान ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने फरार होते समय उसे जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- दूध बांटकर लौट रहे युवक से मारपीट, चार लोगों पर जान से मारने की धमकी का आरोप थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.