दूध लेने जा रहे युवक के साथ लोहे के सरिये से मारपीट, मुकदमा दर्ज
गाज़ियाबाद, जुलाई 4 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र में घर से दूध लेने जा रहे युवक के साथ दो युवकों ने मारपीट की। पीड़ित के पिता की शिकायत पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में सनाउवर रहते है। उन्होंने बताया कि 18 जून शाम सात बजे पुत्र सादिक घर से दूध लेने जा रहे था। आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाले सूफियान और मामा साबिर ने पुत्र के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर दोनों ने लोहे के सरिये से मारपीट की। सिर पर सरिया लगने पर पुत्र बेहोश होकर रोड पर गिर पड़ा। सिर से खून निकलता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजन ने घायल पुत्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.