दूध लेकर लौट रही महिला से अपराधियों ने मोबाइल छीना
रांची, जून 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के कचहरी चौक के समीप डिप्टीपाड़ी की रहने वाली ब्यूटी कुमारी से बाइक सवार अपराधियों ने मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इस वारदात को अपराधियों ने गुरुवार की सुबह तब अंजाम दिया, जब वह दूध लेकर घर लौट रही थी। इस संबंध में ब्यूटी कुमारी ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। ब्यूटी कुमारी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह वह दूध लाने के लिए कचहरी चौक के समीप गई थी। दूध लेकर जब वह लौट रही थी तो एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे। उनके हाथ से मोबाइल छीना और तेजी से फिरायालाल चौक की ओर भाग निकले। यह भी पढ़ें- युवक से मोबाइल छीन ले गए बाइक सवार घटना के बाद वह सीधे कोतवाली थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.