बिजनौर, जून 10 -- दूध लेकर बाजार से घर जा रहे युवक पर दो किशोरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल युवक को उपचार के लिए मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया है। सीओ ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। नांगल सोती के मोहल्ला जोशियान निवासी विमल जोशी मंगलवार की शाम करीब आठ बजे बाजार से दूध लेकर अपने घर जा रहा था। आरबीएस इंटर कॉलेज के समीप दो किशोरों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को मेडिकल के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि पूर्व में युवक की डांट से क्षुब्द होकर किशोरों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों किशोरों को कस्टडी में लें लिया है, सीओ आकांक्षा गौतम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जा...