गंगापार, अगस्त 17 -- सोमवार को नागपंचमी और सावन के पावन अवसर पर नवाबगंज क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर होते ही मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर दिनभर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजते रहे। नागपंचमी के चलते शिवालयों में नागदेवता की पूजा-अर्चना का भी विशेष आयोजन हुआ। महिलाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नागदेवता को दूध, लावा और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। भक्तों ने भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, फूल-माला और प्रसाद चढ़ाकर विधि-विधान से पूजन किया। क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक कराया। दूध, दह...