दूध लदे टैंकर की डीसीएम से टक्कर, चालक घायल
कौशाम्बी, अगस्त 12 -- सैनी कोतवाली के अटसराय गांव के समीप मंगलवार की रात करीब एक बजे कानपुर से प्रयागराज जा रहा दूध लदा टैंकर अनियंत्रित होकर डीसीएम में टकरा गया। इसके बाद डीसीएम आगे खड़ी पिकअप में भिड़ते हुए पलट गई। जिसमे तीनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई और टैंकर चालक अखिलेश कुमार निवासी गाजीपुर घायल हो गया। पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वह गुजरात से दूध लादकर कोलकाता जा रहा था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.