इटावा औरैया, जुलाई 14 -- इटावा। प्रॉपर्टी डीलर आनंद उर्फ महबूब की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पत्नी ने उन्हें दूध में बेहोशी की दवा मिलाकर पिलाई और प्रेमी के साथ मिलकर अंगौछे से गला कसकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए दोनों ने अंगौछे को पंखे के कुंडे से फंसा दिया ताकि फांसी लगाने का शक हो। मंगलवार को पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तोड़ा गांव में प्रॉपर्टी डीलर 35 वर्षीय आनंद उर्फ महबूब की मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह भी पढ़ें- घर में प्रापर्टी डीलर की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप, पत्नी हिरासत में इस मामले में पिता सुघर सिंह ने अपनी बहू आशिकी और उसके प्रेमी शिवम राजपूत पर बेटे आनंद की हत्या का आ...